Saturday , 28 November 2026
Breaking News

नौगांव में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

बड़कोट तहसील क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK-07 CD-3406 डंपर सुबह लगभग 4 बजे नौगांव स्टोन क्रेशर जटा नामे तोक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक जगदीप (30 वर्ष), पुत्र चैन सिंह, निवासी ग्राम सुनारा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर SDRF, पुलिस, फायर सर्विस टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को सीएचसी नौगांव भेजा गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

About AdminIndia

Check Also

लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी. संसद के विशेष …

error: Content is protected !!