Saturday , 28 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चालक समेत आठ लोगों की मौत, बैंक का काम निपटा कर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रिखणीखाल विकासखंड में सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में चालक समेत आठ लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

हादसा कलवाड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें तत्काल घटनास्थल पर रवाना कीं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

हादसे में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक साथ कई महिलाओं की जान जाने से स्वयं सहायता समूह से जुड़े अन्य सदस्यों और ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

About AdminIndia

Check Also

कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर चल रहे विवाद में …

error: Content is protected !!