Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 15 घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

ज्योलिकोट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, 15 घायल – SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नैनीताल : नैनीताल जिले के ज्योलिकोट आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 18 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल की टीम सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे जा गिरा था। SDRF टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा।

दुर्भाग्यवश, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वहीं एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश SDRF व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

About AdminIndia

Check Also

एक शादी ऐसी भी: बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल

प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ बड़कोट। शादियों में बढ़ते दिखावे और शराब-मांसाहार के चलन के बीच उत्तरकाशी …

error: Content is protected !!