Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

बोलेरो वाहन पर गिरा विशाल पत्थर, 2 की मौत, 3 घायल

 

बोलेरो वाहन पर गिरा विशाल पत्थर, 2 की मौत, 3 घाय

गौरीकुंड मार्ग पर सोमवार सुबह मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही मैक्स बोलेरो (संख्या: यूके 11 टीए 1100) पर सुबह करीब 7:15 बजे ऊपर से अचानक एक बड़ा पत्थर आ गिरा। हादसे के समय वाहन में 11 यात्री सवार थे।

भारी पत्थर की चपेट में आने से वाहन में बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल यात्री:

1. नवीन सिंह रावत (35 वर्ष), पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

2. ममता (29 वर्ष), पत्नी चैन सिंह पंवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

3. प्रतिभा (25 वर्ष), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

मृतक यात्री:

1. श्रीमती रीता (30 वर्ष), पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

2. चंद्र सिंह (50 वर्ष), पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

About AdminIndia

Check Also

एक शादी ऐसी भी: बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल

प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ बड़कोट। शादियों में बढ़ते दिखावे और शराब-मांसाहार के चलन के बीच उत्तरकाशी …

error: Content is protected !!