Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

देहरादून समेत 12 जिलों में आज भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिज़ास्टर अलर्ट पोर्टल की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में आज 2 सितम्बर को सभी शासकीय, गैर-शासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

जारी अलर्ट के अनुसार 2 से 6 सितम्बर तक देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अतिवृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि का खतरा बना हुआ है।

जिला मजिस्ट्रेट सोनिका ने आदेश जारी कर कहा कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने अभिभावकों और स्थानीय निवासियों से भी अपील की है कि वे जोखिम भरे क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

About AdminIndia

Check Also

एक्सक्लूसिव VIDEO : जेनी प्रकरण से बढ़ सकती हैं हरक सिंह रावत की मुश्किलें, जेनी बोलीं- दोबारा खुलवाऊंगी केस

प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ उत्तराखंड में सालों पुराने जेनी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान एक बार …

error: Content is protected !!