देहरादून: राज्य में कोरोना वैक्सीनशन तेजी से चल रहा है। राज्य में कोरोना की पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां दो जिलों और एक ब्लॉक में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। राज्य में 75 फीसदी लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने बताया कि राज्य के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में संपूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है।
पौड़ी जिले के खिरसू ब्लॉक में भी सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इस तरह से उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां दो जिलों में संपूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है। राज्य में 25 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर तक हर हाल में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया है, जिसे हासिल करने के राज्य तेजी से करीब पहुंच रहा है।
| जनपद | प्रतिशत |
| देहरादून | 66.47 |
| हरिद्वार | 49.22 |
| नैनीताल | 60.41 |
| उधमसिंह नगर | 52.12 |
| पौड़ी | 49.27 |
| टिहरी | 51.61 |
| उत्तरकाशी | 63.63 |
| चमोली | 61.53 |
| अल्मोड़ा | 51.61 |
| पिथौरागढ़ | 51.02 |
| चम्पावत | 65.38 |
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक