Thursday , 5 November 2026
Breaking News

देहरादून में “आई लव मोहम्मद” विवाद: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में “आई लव मोहम्मद” विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बाद सोमवार रात को पटेलनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

विवाद के बाद देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई, जिसने सड़क जाम कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर हालात पर काबू पाया और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह के विवाद सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। शहर में तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

About AdminIndia

Check Also

केदारताल हिमस्खलन हादसा: चार की मौत, पश्चिम बंगाल के पांच ट्रैकर्स समेत लापता लोगों की तलाश जारी

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित दुर्गम केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन ने कई …

error: Content is protected !!