Monday , 16 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का एलान जल्द, नई कार्यकारिणी होगी घोषित

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा इसी हफ्ते हो सकती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं और उन्होंने नई टीम को अंतिम रूप दे दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले तीन से चार दिनों में कुल 31 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

2027 के चुनावों पर रहेगा फोकस

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि नई टीम में पदाधिकारियों के चयन पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। यह नई टीम आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी रणनीति पर काम करेगी।

ऐसा होगा नया संगठनात्मक ढांचा

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में बनने वाली इस नई कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारी होंगे। इसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव शामिल हैं। इसके साथ ही, सात अलग-अलग मोर्चों – युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा की जाएगी। ऐसी भी अटकलें हैं कि इस बार प्रदेश महामंत्री के पद पर किसी महिला को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

About AdminIndia

Check Also

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में …

error: Content is protected !!