Wednesday , 17 September 2025
Breaking News
धामी कैबिनेट की बैठक, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन फैसलों पर मुहर

CM धामी की अध्यक्षता में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कैबिनेट बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पर चर्चा की गई। कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड आवास नीति पर भी मुहर लगी है।

सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में धामी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और कैबिनेट सतपाल महाराज बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

कैबिनेट बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का औपचारिक अनुमोदन कैबिनेट से मिला। कुछ सख्ती भी बढ़ाई गई। कई लोग परिवार के अलग-अलग नाम पर कनेक्शन ले रहे हैं। अगर ऐसा मामला आया तो दोगुना सब्सिडी का जुर्माना वसूल किया जाएगा। डीएम उच्च हिमालयी क्षेत्रों का नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

ये बड़े फैसला
उत्तराखंड आवास नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई।
EWS को 3 लाख वार्षिक आय के बजाय 5 लाख किया गया।
LIG के लिए 5-9 लाख सालाना आय जरूरी। LIG और लोअर मिडिल ग्रुप में भी आवास आवश्यकता पूरी करने को रियायतें दी गई, सेलिंग प्राइस तय किया गया।
ईडब्ल्यूएस का आवास 9 लाख।
एलआईजी का 14 लाख।
एलएम आईजी के लिए 25 लाख होगा।
स्टेट की सब्सिडी 1.5 लाख से 2 लाख की गई।
स्टाम्प ड्यूटी आदि की छूट भी मिलेगी। प्रोजेक्ट बनने के बाद मिलेगा लाभ।
बार्कली रो हाउसिंग का प्रोजेक्ट लगाने वालों के लिए पहली बार लाया गया है।

About AdminIndia

error: Content is protected !!