Wednesday , 1 April 2026
Breaking News

उत्तराखंड : विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो का शुभारंभ, कई देशों के डेलीगेट्स होंगे शामिल

देहरादून में आज से विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेमचंद, गणेश जोशी सहित कई गणमान्य मौजूद हैं। इसके साथ ही पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

dehradun

बता दें कि इस बार का आयोजन ‘‘डिजिटल स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण‘‘ विषय पर आधारित है। उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है।

dehradun

12 से 15 दिसंबर तक सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्ष 2002 से हर साल विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है।

About AdminIndia

Check Also

देहरादून में अपराध पर सख्ती: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश

देहरादून। राजधानी में हालिया आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड सरकार के निर्देश …

error: Content is protected !!