Saturday , 31 October 2026
Breaking News

काम मांगो अभियान: रोजगार के मुद्दे पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के पलायन के मुद्दे को लेकर ‘काम मांगो अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रणनीति तय की गई। संगठन के अनुसार अगले दो महीने में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कम से कम एक ब्लॉक तक अभियान पहुंचाया जाएगा। इसकी शुरुआत चमोली के जोशीमठ ब्लॉक से होगी। पहले चरण में चमोली के साथ देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में अभियान चलाया जाएगा।

ललित फर्स्वाण ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकार से रोजगार की भीख मांगना नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार और सम्मानजनक रोजगार की मांग करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से युवाओं और ग्रामीणों की रोजगार संबंधी समस्याओं को चिन्हित कर सरकार के सामने मजबूती से उठाया जाएगा।

दीपक राठौर ने कहा कि गांवों को मजबूत किए बिना उत्तराखंड का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता और मनरेगा, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन व कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की मांग की। काम मांगो अभियान’ को प्रदेश के जनपद, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाने का कांग्रेस ने संकल्प लिया है।

About AdminIndia

Check Also

उरी सेक्टर में शहीद हुआ चमोली का वीर सपूत, 11 गढ़वाल राइफल्स में थे तैनात

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के एक वीर सपूत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए …

error: Content is protected !!