Saturday , 7 November 2026
Breaking News

रामनगर में वन भूमि अतिक्रमण हटाने को बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी, PAC की तीन कंपनियां तैनात, 14 सेक्टर में ध्वस्तीकरण शुरू

रामनगर। नैनीताल जिले की रामनगर तहसील के अंतर्गत पुछड़ी गांव में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह तड़के अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे राजकीय महाविद्यालय से पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की टीमें एक साथ पुछड़ी गांव के लिए रवाना हुईं। सुबह पांच बजे से अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पहले से तैयारियां की थीं। सुबह-सुबह शुरू हुए अभियान से क्षेत्र में हलचल मच गई।

फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है। ध्वस्तीकरण अभियान के तहत कितने अतिक्रमण हटाए जाएंगे और कितनी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।। पुछड़ी […]

About AdminIndia

Check Also

धनतेरस पर ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, दो दिन में 100 करोड़ के पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म की दूसरे दिन कमाई में गिरावट. फिर …

error: Content is protected !!