Tuesday , 6 October 2026
Breaking News

उत्तराखंड से दुखद खबर : दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। भवालीगांव बाईपास मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक पहचान अभी जारी नहीं की गई है। दुर्घटना में अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर तिहरे हत्याकांड से …

error: Content is protected !!