Wednesday , 6 May 2026
Breaking News

उत्तराखंड: ड्यूटी जा रहे जवान की वाहन के टक्कर से मौत; दी गई शोक सलामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रात्रि गश्त ड्यूटी के लिए जा रहे जवान को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जवान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है। मृत जवान को पुलिस ने सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद बागेश्वर में शनिवार 05 नवंबर 2022 को पीआरडी जवान राजेन्द्र सिंह भेड़ा (उम्र 55 वर्ष) रात्रि के समय गस्त ड्यूटी के लिए बाईक पर अपने साथी पीआरडी जवान के साथ थाना बैजनाथ आ रहे थे। टीट बाजार में पहुंचने पर एक पिक-अप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दूसरा जवान भुवन ममगाई (उम्र 52 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल पीआरडी जवानों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गई। जहां उपचार के दौरान पीआरडी राजेन्द्र सिंह की मौत हो गयी। मृतक जवान राजेन्द्र सिंह भेड़ा पुत्र स्व. मित्र सिंह, ग्राम सैलीहाट मालदे गरूड़, थाना बैजनाथ का रहने वाला है। जबकि गंभीर रूप से ग्राम गड़सेर निवासी घायल जवान भुवन को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। भुवन के सिर व पैर में काफी चोट है।

वहीं मृतक पीआरडी जवान राजेन्द्र सिंह भेड़ा के पार्थिव शरीर को सरयू घाट पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारी की उपस्थिति में सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

About

Check Also

बदरीनाथ मास्टर प्लान योजना क्रियान्वयन की समीक्षा

श्री बदरीनाथ धाम को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किये जाने की कार्ययोजना …

error: Content is protected !!