Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

Tamron द्वारा डेमो वर्कशॉप किया गया आयोजित, देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने किया सम्मानित

देहरादून: रविवार 16 अक्टूबर को Tamron द्वारा एक डेमो वर्कशॉप आयोजित की गयी। जिसमे Tamron के सभी नये लेंस भी प्रस्तुत किये गए। Tamron Mantor शिव शर्मा ने देहरादून के फोटोग्राफर्स को नये लैंसेस् की जानकारी दी और नई तकनीक से अवगत करवाया। इस वर्कशॉप मे करीब 50 फोटोग्राफर्स शामिल हुए।

इस अवसर पर देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्यों ने TAMRON की पूरी टीम को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कंपनी से सिद्धांत शेखर, प्रभात झा, जगदीश शर्मा व सोसाइटी से विजय मालिक, मनीष शर्मा, गौरव नागपाल, अमितोज मारवाह, विकास गुप्ता, नरेश वर्मा, देवेश प्रजापति, गुलज़ार सिंह, राहुल राजपूत, ललित जयस्वाल, प्रताप रावत आदि मौजूद रहे।

About

Check Also

10 नवंबर तक चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा बंद, बदरीनाथ में फंसे 50 से अधिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेलीकॉप्टर सेवाएं 10 नवंबर तक बंद रखने के …

error: Content is protected !!