Sunday , 22 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड में वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा; 04 लोगों की मौत, 4 वर्षीय बच्ची समेत दो घायल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वाहन गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। वहीं 4 वर्षीय बच्ची और एक अन्य महिला घायल हो गई। यह सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे, जो पूजा से लौट रहे थे। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद से गांव और इलाके में शोक की लहर है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से सूचना मिली कि, रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि, एक वाहन वैगनआर कार (UA 04 E 4727) सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 6 लोग सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया था। वहीं एसडीआरएफ टीम ने खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Accident In Uttarakhand: पूजा से रिश्तेदारों संग लौट रहा था परिवार

बताया गया कि, हादसे में जान गंवाने वाले दरपान सिंह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनका परिवार कई साल पहले ह्यूंडुंगरा से बिंदुखत्ता (नैनीताल) बस गया था। वह परिवार के साथ पूजा के लिए गांव आए थे। दो दिन पहले पूजा संपन्न हो गई थी। दरवान सिंह गुरुवार की शाम शामा (कपकोट) लौट रहे थे। यह सब लोग आपस में रिश्तेदार थे।

Accident in Bageshwar: मृतकों की सूची:

दरपान सिंह पुत्र दान सिंह, उम्र 60 वर्ष, ग्राम बिन्दुखत्ता।
लाली देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र- 55 वर्ष, ग्राम- चेटानगड।
गोपुनी देवी पत्नी गोपाल सिंह, उम्र- 62 वर्ष, ग्राम- चेटानगढ़।
आनुली देवी पत्नी पान सिंह, उम्र 50 वर्ष, ग्राम- भनार।

Accident के घायलों की सूची

ज्योति पुत्री गंगा सिंह, उम्र- 4 वर्ष, ग्राम – चेटानगढ़।
पुष्पा देवी पत्नी बलवत सिंह, उम्र 32 वर्ष, ग्राम – बीचेटानगढ़।

About

Check Also

अब सिर्फ ‘प्रॉम्प्ट’ से बनेंगे पूरे ऐप: Google AI Studio में बड़ा अपडेट, मिनटों में तैयार होंगे इंटरैक्टिव और मल्टीप्लेयर ऐप

टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक दिग्गज Google ने अपने प्लेटफॉर्म Google AI Studio में बड़ा अपडेट पेश …

error: Content is protected !!