Friday , 20 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड: चोरी हुए 08 माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, अपहरण पर सीएम ने एसएसपी को दिए थे सख्त निर्देश

हरिद्वार में अपहृत 08 माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख।
एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी के लिए कार्यवाही हेतु दिए गए थे सख्त निर्देश।

Uttarakhand News: हरिद्वार में अपहृत 08 माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।

इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारियों की कार्यवाही जारी है।

About

Check Also

प्रेमानंद जी महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नीम करोली मंदिर पहुंचीं, कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन

मथुरा। द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय धार्मिक दौरे के तहत शुक्रवार को वृंदावन पहुंचीं, जहां …

error: Content is protected !!