Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

UKPSC : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, भर्ती परीक्षाओं को लेकर कही बड़ी बात

UKPSC Recruitment 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने डा. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है कि, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि, भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें।

आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है तथा तद्नुसार सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

About

Check Also

10 नवंबर तक चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा बंद, बदरीनाथ में फंसे 50 से अधिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेलीकॉप्टर सेवाएं 10 नवंबर तक बंद रखने के …

error: Content is protected !!