Sunday , 1 February 2026
Breaking News

Uttarakhand: एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए महिला दारोगा को किया सस्पेंड, दिये जांच के आदेश

Uttarakhand News: दुष्कर्म की जांच मामले में लापरवाही बरतने पर महिला दरोगा पर एक्शन हुआ है। एसएसपी ने शिकायत मिलते ही महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

फैक्ट्री में हुई मुलाकात, शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म के बाद फरार

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी का नाम लिखा गया था, लेकिन उसका पता मालूम नहीं था। आरोपित सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पीड़िता की मुलाकात हुई और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया।

गिरफ्तारी तो दूर 2 महीने में आरोपित का पता भी नहीं ढूंढ सकी दरोगा

इस मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल को सौंपी गई। महिला दारोगा ललिता चुफाल ने आरोपित की गिरफ्तारी करना तो दूर, आरोपित का पता भी नहीं ढूंढा और 2 महीने के भीतर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी।

एसएसपी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला दारेागा को कर दिया सस्पेंड

मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने महिला दारेागा ललिता चुफाल को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं। एसएसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए हैं कि, पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि, पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग की एक महत्वपूर्ण कड़ी विवेचना होती है। इसी आधार पर पीड़ित को न्याय मिलता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About

Check Also

केंद्रीय बजट 2026-27: नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में …

error: Content is protected !!