Thursday , 15 October 2026
Breaking News

उत्तरकाशी : मस्जिद विवाद मामला, मुस्लिम पक्ष ने लगाए आरोप, दबाव में काम कर रहा प्रशासन

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अल्पसंख्यक सेवा समिति ने मुस्लिम पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब समिति ने आरोप लगाया है कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दस्तावेजों के साथ हेरफेर की आशंका भी जताई है।

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष ने लगाए आरोप

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया है कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। इस मामले में बीते दिनों महापंचायत की गई थी। जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय विधायक भी खुलकर सामने आए थे। अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं दस्तावेजों के साथ हेराफेरी ना कर दी जाए।

दस्तावेजों पर भी कूटरचित होने का शक

अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद का कहना है कि उनके द्वारा मस्जिद विवाद मामले में दस्तावेजों की छायाप्रतियां सौंपी गई है। लेकिन अब उन्हें प्रशासन दबाव में दस्तावेजों पर भी कूटरचित होने का शक है। उन्होंने कहा कि पहले मस्जिद को वैध कहा गया लेकिन अब एसडीएम भी मस्जिद को विवादित स्थल कह चुके हैं। इसलिए उन्हें दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ होने का शक है।

महापंचायत को लेकर जाएंगे हाईकोर्ट

अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष ने मांग उठाई है कि इस मामले की जांच स्थानीय प्रशासन ना करवाकर बाहरी एजेंसी से करवाई जाए। उन्होंने कहा है कि वो महापंचायत को अनुमति देने का मामला लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का बैन, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, …

error: Content is protected !!