Saturday , 15 August 2026
Breaking News

उत्तरकाशी में 96 मिमी बारिश, यमुनोत्री हाईवे बाधित, गंगोत्री मार्ग सुचारू

उत्तरकाशी। जनपद में शनिवार सुबह तक हुई बारिश के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य बना हुआ है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बाधित हो गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) की ओर से सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिला मुख्यालय में 96 मिमी और भटवाड़ी में 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मोरी, पुरोला, बड़कोट, चिन्यालीसौड़ और डुंडा में बारिश दर्ज नहीं हुई।

यमुनोत्री हाईवे पर मलबा-पत्थर आने से यातायात बाधित
NH-134 (यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग) पर दुर्बिल, बाडिया और सिलाई बैंड के पास मलबा एवं पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। मार्ग को सुचारू करने के लिए संबंधित विभाग की कार्रवाई जारी है। वहीं NH-34 (गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग) यातायात के लिए सुचारू बताया गया है।

नदियों का जलस्तर चेतावनी सीमा से नीचे
सुबह आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार भागीरथी नदी का जलस्तर तिलोथ पुल पर 1120.45 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 1122 मीटर है। हर्षिल में भागीरथी का जलस्तर 2492.75 मीटर रहा, जो 2494.50 मीटर के चेतावनी स्तर से नीचे है।

मोरी में टौंस नदी का जलस्तर 1266.76 मीटर दर्ज हुआ, जो 1267 मीटर की चेतावनी सीमा के करीब है। नौगांव में यमुना नदी का जलस्तर 1058.81 मीटर रहा, जबकि चेतावनी स्तर 1059 मीटर है। कुथनौर में यमुना का जलस्तर 1427.14 मीटर, जबकि पुरोला में कमल नदी का जलस्तर 1196.78 मीटर दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर जलस्तर संबंधित चेतावनी सीमा से नीचे रहा।

धामों में बादल छाए, स्थिति सामान्य
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार वर्तमान में जिला मुख्यालय में बारिश हो रही है। विभिन्न तहसील क्षेत्रों के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं। तहसील नियंत्रण कक्षों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जनपद में फिलहाल स्थिति सामान्य और कुशल है। प्रशासन द्वारा मार्गों और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत, 14 गंभीर घायल

रामगढ़। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रेवलर करीब 25 मीटर गहरी खाई में …

error: Content is protected !!