Sunday , 27 September 2026
Breaking News

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन अलर्ट

देहरादून। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में संभावित बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जहां हिमस्खलन का खतरा अधिक है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों को डेंजर लेवल-1 में शामिल किया गया है, जहां अपेक्षाकृत कम लेकिन संभावित जोखिम बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिक बर्फबारी की स्थिति में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

स्थानीय प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

About AdminIndia

Check Also

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भूमि पेडनेकर ने उठाई जलवायु संकट पर आवाज, कहा- जलवायु संकट भविष्य की नहीं, आज की वास्तविक समस्या

तानसिंह लामा नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। अभिनेत्री और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमि पेडनेकर …

error: Content is protected !!