Saturday , 14 March 2026
Breaking News

चारधाम समेत सभी ऊंची चोटियों ,पर बर्फबारी, मसूरी और चकराता में भी गिरी बर्फ

देहरादूनः बदरी- केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, औली, चकराता समेत प्रदेश की सभी ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रविवार की शाम से बर्फबारी शुरू हुई थी। जो रात भर होती रही। उत्तरकाशी बड़कोट पुरोला में बूंदाबांदी हुई है।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल खरसाली हरकीदून घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का कहर चरम पर है।

वर्तमान समय में गंगोत्री यमुनोत्री सहित जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में भी रात से ही बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

About AdminIndia

Check Also

देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि: कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग

देहरादून : देहरादून में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और …

error: Content is protected !!