Sunday , 20 September 2026
Breaking News

चारधाम समेत सभी ऊंची चोटियों ,पर बर्फबारी, मसूरी और चकराता में भी गिरी बर्फ

देहरादूनः बदरी- केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, औली, चकराता समेत प्रदेश की सभी ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रविवार की शाम से बर्फबारी शुरू हुई थी। जो रात भर होती रही। उत्तरकाशी बड़कोट पुरोला में बूंदाबांदी हुई है।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल खरसाली हरकीदून घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का कहर चरम पर है।

वर्तमान समय में गंगोत्री यमुनोत्री सहित जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में भी रात से ही बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

About AdminIndia

Check Also

एशियन गेम्स में भारत का पदक अभियान शुरू, शूटिंग में रजत; महिला हॉकी टीम की 19-0 से बड़ी जीत

आइची-नागोया। जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत …

error: Content is protected !!