Saturday , 28 March 2026
Breaking News

AdminIndia

उत्तराखंड : हरक सिंह रावत के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में सैकड़ों करोड़ का घोटाला?

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने इसे सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला बताते हुए कहा कि कोष की बंदरबांट हो रही है और राजनीतिक लाभ के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हरक …

Read More »

उत्तराखंड बड़ा खुलासा : NCERT की 11 करोड़ की 11 लाख 30 हजार नकली किताबें बरामद

रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। किरतपुर क्षेत्र के एक गोदाम से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की करीब 11 लाख 30 हजार नकली पाठ्यपुस्तकें बरामद की गई हैं। इन किताबों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। …

Read More »

उत्तराखंड : कमर्शियल LPG संकट, सरकार ने जारी की SOP, रोजाना मिलेंगे इतने सिलिंडर

देहरादून: उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कमी से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होने की आशंका के बीच राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप ने कमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इस एसओपी के तहत प्रदेश में प्रतिदिन कुल 2650 व्यावसायिक …

Read More »

काबुल में पाकिस्तानी वायुसेना की एयरस्ट्राइक से भारी तबाही, तालिबान का दावा- 400 से अधिक मौतें

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की सेना द्वारा किए गए लड़ाकू विमानों से हमलों ने एक बार फिर दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि इन हमलों में केवल सैन्य ठिकानों और आतंकवादी सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जबकि तालिबान सरकार ने इसे नागरिकों पर हमला करार …

Read More »

हाईकोर्ट ने खारिज की केदारनाथ मंदिर के रावल पद पर नियुक्ति को लेकर दायर याचिका

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केदारनाथ मंदिर के रावल पद पर नियुक्ति को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने याचिका को समय से पहले और सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केदारनाथ मंदिर में रावल का पद रिक्त नहीं है। याचिका केवल आशंका के आधार पर दायर …

Read More »

चार धाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) को सुरक्षित और स्वास्थ्य-सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रत्येक तीर्थयात्री के स्वास्थ्य की ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी …

Read More »

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के हल्द्वानी और नैनीताल के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां हल्द्वानी …

Read More »

फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन को मिला 98वां ऑस्कर अवॉर्ड

फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन के लिए 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स वाकई ऐतिहासिक रहे। रविवार, 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस समारोह में माइकल बी. जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड है और उनकी पहली नामांकन भी यही थी। ‘सिनर्स’ …

Read More »

RSS का बड़ा बदलाव : यूपी-उत्तराखंड मिलाकर बनेगा ‘उत्तर क्षेत्र’, होंगे 85 अधिक संभाग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव का खाका तैयार कर लिया है। हरियाणा के समालखा में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बैठक के अंतिम दिन रविवार को यह प्रस्ताव अंतिम रूप दिया गया। सबसे अहम बदलाव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संगठन में किया गया है, जहां दोनों राज्यों को मिलाकर ‘उत्तर …

Read More »

उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी, पर्यटक और किसान खुश

उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार रात से शुरू हुई भारी बर्फबारी ने बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, जोशीमठ, नीति-मलारी घाटी, पाणा-ईराणी गांवों और अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों को सफेद चादर से ढक दिया है। बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमा होने से मंदिर परिसर और आसपास की …

Read More »
error: Content is protected !!