देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता और लगातार सामने आ रही आपदाओं को देखते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। PWD को …
Read More »AdminIndia
संथाल हूल की 170वीं वर्षगांठ पर नमन: आजादी की पहली जनक्रांति के शूरवीरों को श्रद्धांजलि
रांची/साहेबगंज : आजादी की पहली जनक्रांति संथाल हूल की 170वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद, भैरव और हज़ारों संथाल योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। 30 जून 1855 को झारखंड के संथाल परगना की पावन धरती पर अंग्रेजी हुकूमत और जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ उठी इस क्रांति की ज्वाला ने पूरे देश को …
Read More »उत्तराखंड में रेड अलर्ट: नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के करीब
उत्तराखंड में मानसून ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लगातार बारिश से जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान की आशंका जताई गई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शेष …
Read More »यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड हादसा: भूस्खलन में दबे दो मजदूरों के शव बरामद, सात अब भी लापता
उत्तरकाशी/बड़कोट : रविवार सुबह उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के अंतर्गत सिलाई बैंड क्षेत्र में भीषण भूस्खलन और अतिवृष्टि का तांडव देखने को मिला। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि सात मजदूरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। राहत की बात यह रही कि 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। भूस्खलन …
Read More »देहरादून में बारिश का कहर, कारगी क्षेत्र में दो मंजिला मकान ढहा
देहरादून : राजधानी देहरादून में देर रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। लगातार होती बारिश के चलते कारगी क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद कॉलोनी में शहीद अंसारी का दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हालांकि गनीमत यह रही कि मकान के गिरने की आशंका को भांपते हुए परिजनों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया …
Read More »लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय
देहरादून : उत्तराखंड में जारी मूसलधार बारिश और संभावित भूस्खलनों के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को एहतियातन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया है। आयुक्त पांडेय …
Read More »यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने से भारी तबाही: सिलाई बैंड के पास से 9 मजदूर लापता, राहत व बचाव अभियान जारी
बड़कोट: उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वर्षा के कारण जिले के दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालिगाड़, कुथनौर व झाझरगाड़ के पास मलबा और बोल्डर गिरने …
Read More »BJP ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को किया निष्कासित, दो पत्नी प्रकरण और UCC पर बयान बना कारण
देहरादून : भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निर्णय का कारण बना राठौर का व्यक्तिगत और सार्वजनिक आचरण, जिसने पार्टी की छवि को गहरा आघात पहुंचाया। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने हाल ही में यूनिफॉर्म …
Read More »BIG BREAKING: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जनपदों में चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी करेंगे। पहले …
Read More »उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, रहें सतर्क
देहरादून : प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार, 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक