Monday , 21 September 2026
Breaking News

श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। कपाट खुलते ही हजारों भक्तों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूरा धाम ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तरकाशी के चार बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग के लिए चयनित

उत्तरकाशी। पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी के विज्ञान भवन में आयोजित जनपद …

error: Content is protected !!