Thursday , 28 May 2026
Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया।

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। अधिकांश महिलाएं पीली साड़ी और पारंपरिक नथ पहनकर पहुंचीं, जिससे उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। एयरपोर्ट परिसर में उत्साह और उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

 

नितिन नवीन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर देहरादून शहर तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

अपने दौरे के पहले दिन नितिन नवीन भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

About AdminIndia

Check Also

BIG BREAKING : जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले में पिरान कलियर से युवती गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी …

error: Content is protected !!