Saturday , 15 August 2026
Breaking News

पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो अब भी लापता, सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी

गोपेश्वर। चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश में राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार को एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेस्क्यू टीम ने देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी दहीकोंगा, छत्तीसगढ़ को टनल से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है।

हादसे के बाद अब दो अन्य श्रमिकों के टनल के भीतर लापता होने की जानकारी है। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। संभावित स्थानों पर मलबे और पानी के बीच श्रमिकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

पानी निकालने के लिए लगाए गए सक्शन पंप

टनल के भीतर जमा पानी रेस्क्यू अभियान में चुनौती बना हुआ है। पानी का स्तर कम करने के लिए सक्शन पंपों समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है। पानी की निकासी का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही आसान हो सके और उन स्थानों तक पहुंच बनाई जा सके, जहां लापता श्रमिकों के होने की संभावना है।

कई एजेंसियां संयुक्त रूप से चला रहीं अभियान

राहत एवं बचाव अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ जुटी हुई हैं। अभियान की लगातार उच्च स्तर से निगरानी की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर आवश्यक मशीनरी, पंप और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। टनल के सभी संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें मलबे, पानी और अन्य चुनौतियों के बीच लगातार प्रयास कर रही हैं, ताकि लापता श्रमिकों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, सात बड़ी घोषणाओं का किया ऐलान

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के …

error: Content is protected !!