हल्द्वानी: BJP के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया। शासन द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि दिनेश आर्य भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ ही अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं।
दिनेश आर्य बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और लोगों की मदद करने के लिए वो हमेशा से आगे रहे हैं। दिनशे आर्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जनसंपर्क अधिकारी बनने का आदेश सचिव विनोद कुमार सुमन ने जारी किया है।