Thursday , 27 August 2026
Breaking News

Big Breaking Uttarakhand : हेलीकॉप्टर की केदारनाथ हाईवे पर आपात लैंडिंग, पायलट घायल

रुद्रप्रयाग जिले में बडासू हैलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास आपात लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

About AdminIndia

Check Also

रक्षाबंधन पर बीरोंखाल में गूंजे लोकगीत और लोकनृत्य, कवींद्र इष्टवाल ने कहा : बहनों का विश्वास मेरी जिम्मेदारी

बीरोंखाल, पौड़ी। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज स्यूंसी में रक्षाबंधन के अवसर पर …

error: Content is protected !!