Sunday , 29 November 2026
Breaking News

देहरादून में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का सफल समापन

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, जनपद बागेश्वर बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून, 29 नवंबर
जनपद देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर में विगत गुरुवार 26 नवंबर से शुरू हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 एवं अंडर-19 का बीते कल शनिवार 28 नवंबर देर शाम को पुरस्कार वितरण के साथ भब्य समापन हो गया । प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद बागेश्वर ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 नवंबर को मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून जगदीश प्रसाद काला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता में मेजबान जनपद देहरादून सहित पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया

प्रतियोगिता के शुरुआती दो दिनों में लीग, सेमीफाइनल एवं हाईलाइन मुकाबले खेले गये जबकि अंतिम दिन रोमांचक खिताबी भिड़ंत हुई।प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग प्रथम स्थान – जनपद बागेश्वर ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान – जनपद पौड़ी,तृतीय स्थान – जनपद देहरादून ने प्राप्त किया ऊधम सिंह नगर को पराजित कर
अंडर-19 बालिका वर्ग प्रथम स्थान – जनपद ऊधम सिंह नगर द्वितीय स्थान – जनपद बागेश्वर,तृतीय स्थान – जनपद देहरादून को मिला।

प्रतियोगिता के आयोजन सह-सचिव मोहन प्रसाद गौड़ ने बताया कि संपूर्ण आयोजन किया गया, जो सभी के सहयोग से सफल रहा तथा प्रतिभागी टीमों नेक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला खेल समन्वयक, देहरादून जयदेव रावत, आयोजन सचिव श्रीमती रेनू शर्मा, समस्त शारीरिक शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विभिन्न जनपदों से आये कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा।

निर्णायक में रूप में रेनू शर्मा, वीरेंद्र सिंह राणा, मोहन गौड़, सुशीला राणा, गोपाल, अंकित, सोहन, अजर, निखिल, सीमा, कुंदन कालाकोटी एवं धर्मेंद्र आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता ने बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आपसी खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।IMG 20261129 WA0016IMG 20261129 WA0014

About AdminIndia

Check Also

“चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : बंशीधर तिवारी

बच्चों को लोकगीत, लोरियां और लोककथाएं सुनाएं अभिभावक, तभी बच पाएगी हमारी लोक संस्कृति। प्रदीप …

error: Content is protected !!