Friday , 7 August 2026
Breaking News

संविधान संशोधन विधेयकों पर लोकसभा में बहस जारी, आज राहुल गांधी रखेंगे विपक्ष का पक्ष

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए संविधान संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर लोकसभा में चर्चा आज भी जारी रहेगी। इन विधेयकों पर विपक्ष का पक्ष रखते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सदन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इससे पहले विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा में इन विधेयकों पर लंबी बहस हुई, जो रात करीब 12 बजे तक चली। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की, जिन्होंने विधेयकों के प्रावधानों की जानकारी सदन के सामने रखी।

बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 35 मिनट के अपने संबोधन में महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने सांसदों के साथ-साथ देशवासियों से भी अपील की कि इस ऐतिहासिक अवसर पर एकजुटता और सर्वसम्मति के साथ आगे बढ़ा जाए।

वहीं, पहले दिन की चर्चा में असदुद्दीन ओवैसी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए विधेयकों के विभिन्न प्रावधानों पर सवाल और सुझाव दिए।

आज की कार्यवाही में इन तीनों विधेयकों के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा जारी रहेगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राहुल गांधी अपने संबोधन में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सरकार की ओर से उसका क्या जवाब आता है।

About AdminIndia

Check Also

News Update : मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे

तिलवाड़ा में अचानक उफना गदेरा, अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर. प्रशासन ने जारी की …

error: Content is protected !!