Sunday , 5 July 2026
Breaking News

उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां

देहरादून : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई जिलों और महानगरों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर सहित कई जिला कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर और काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देंगे।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिन जनपदों की कार्यकारिणियों की घोषणा अभी नहीं हो सकी है, उनकी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के पुनर्गठन का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

About AdminIndia

Check Also

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, ₹219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

ऋषिकेश/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को …

error: Content is protected !!