Thursday , 12 February 2026
Breaking News

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, रहें सतर्क

देहरादून : प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार, 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों में उफान जैसे जोखिम बढ़ सकते हैं। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

About AdminIndia

Check Also

बड़कोट में विधिक साक्षरता शिविर: छात्राओं को अधिकारों, कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

बड़कोट: ‘विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर बड़कोट के हिलग्रीन इंटर …

error: Content is protected !!