Tuesday , 10 February 2026
Breaking News

पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से मिले, बच्चों बंटी ट्रॉफी और चॉकलेट

पौड़ी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर (यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल) पहुंचे। पहाड़ों की गोद में बसे अपने जन्मस्थान में रात्रि विश्राम के दौरान वे भावुक नजर आए। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया और नाते-रिश्तेदारों व ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को टॉफी-चॉकलेट देकर स्नेह जताया और मुस्कराते हुए कहा, “हम भी तुम्हारे दादा हैं।” ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और खेती-बाड़ी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास और आत्मनिर्भर कृषि ही पहाड़ की मजबूती का आधार है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उस विद्यालय के नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन भी किया, जहां से उन्होंने कक्षा नौ तक शिक्षा प्राप्त की थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय से शिक्षा मिली, उसके विकास में योगदान देना सौभाग्य की बात है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर, यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित है। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय पंचूर से पांचवीं तक प्राप्त की। इसके बाद बिथ्याणी के जूनियर हाईस्कूल से आठवीं, चमकोट खाल के जनता इंटर कॉलेज से नौवीं और नरेंद्र नगर के खाड़ी हाईस्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की। आगे की शिक्षा उन्होंने ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तथा कोटद्वार के महाविद्यालय से बीएससी तक पूरी की।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में भीषण हादसा: वाहन गहरी खाई में गिरा, तीन महिलाओं की मौत की खबर

विकासनगर : उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने तीन परिवारों …

error: Content is protected !!