Monday , 16 March 2026
Breaking News

3 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस का महासम्मेलन, “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ

देहरादून कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाते हुए 3 दिसंबर को बड़ा हमला बोला है। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय) में सुबह 11 बजे से “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) एवं AICC सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। भाजपा-आरएसएस के कृत्यों से लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक बलिदान देने को तैयार है।

कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को खतरे में डालने का सीधा आरोप लगाते हुए आगामी 3 दिसंबर को देहरादून में बड़ा शक्ति-प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में राजीव भवन में सुबह 11 बजे से “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” नाम से विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, CWC सदस्य करण माहरा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल समेत कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों से संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं और भाजपा-आरएसएस के कृत्यों से लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान को तैयार है। सम्मेलन के बाद पूरे प्रदेश में जन-जागरण अभियान चलाकर भाजपा की कथित साजिशों का पर्दाफाश किया जाएगा। प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।

About AdminIndia

Check Also

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में …

error: Content is protected !!