Wednesday , 14 October 2026
Breaking News

देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में आयोजित कांग्रेस के विशेष कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होगा।

पहले यह कार्यक्रम परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद आयोजन स्थल को बदलकर बन्नू स्कूल मैदान कर दिया गया। कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेने पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखेंगे और छात्रों के सवालों का जवाब भी देंगे।

बारिश की संभावना को देखते हुए आयोजकों ने प्रतिभागियों के लिए छह हजार से अधिक रेनकोट की व्यवस्था की है। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सिंगर और रैपर की प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम युवाओं की समस्याओं और उनके सुझावों को सुनने तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का बैन, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, …

error: Content is protected !!