Friday , 30 October 2026
Breaking News

उत्तराखंड : गुजरात के मासूम भाई-बहन की गंगा में डूबने से मौत, परिवार के साथ आए थे हरिद्वार

हरिद्वार: गंगा स्नान के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु परिवार के दो मासूम भाई-बहन की गंगा में डूब कर मौत हो गई। हादसा उत्तरी हरिद्वार के संतमत घाट पर हुआ। डूबने के कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों भाई-बहन को बेसुध हालत में ढूंढा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गुजरात के जिला तापी, थाना वलोड के बाजीपुर निवासी विपुल भाई का परिवार गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आया था। बुधवार की सुबह पूरा परिवार उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट के समीप संतमत घाट पर स्नान कर रहा था।

इस दौरान विपुल भाई की 13 साल की बेटी प्रत्यूषा और छह साल का बेटा दर्श अचानक गंगा में डूबने लगे आसपास मौजूद स्वजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

तब नजदीकी सप्तऋषि पुलिस चौकी से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों से दोनों की तलाश कराई। कुछ देर बाद दोनों भाई बहन को गंगा से बेसुध हालत में निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसे के समय परिवार भी बच्चों के साथ था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

About AdminIndia

Check Also

बदरीनाथ के ऊपर मंडरा रहा ग्लेशियर टूटने का खतरा, 398 इमारतों समेत कई अहम ढांचे हो सकते हैं प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के ऊपर स्थित तीन लटकते ग्लेशियर भविष्य में बड़ी …

error: Content is protected !!