Saturday , 24 October 2026
Breaking News

उत्तराखंड: खेत में काम कर रहे थे लोग, अचानक आसमान से गिरी बिजली, दो लोगों की मौत

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण शनिवार शाम रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। बिजली लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के परिजनों को नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

About AdminIndia

Check Also

दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख रुपये की फीस से लेकर कलाकार के सम्मान तक छिड़ी बहस, मीका सिंह ने सुबोध उनियाल में मांगी भुगतान की रसीद

कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने जताई थी नाराजगी। मीका सिंह …

error: Content is protected !!