Tuesday , 6 October 2026
Breaking News

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए यात्री, एक की मौत, एक गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर हनुमान बैरल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही।

About AdminIndia

Check Also

दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून विधानसभा में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा …

error: Content is protected !!