Friday , 20 March 2026
Breaking News

Uttarakhand Gaurav Samman Award 2022: उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा, इन्हें मिलेगा सम्मान..

Uttarakhand News: ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए कुल 5 नाम चयनित किए गए हैं। इनमें से तीन महानुभाव को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसको लेकर प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने कार्यालय ज्ञाप जारी किया है।

‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ प्रदान करने के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की संस्तुति के क्रम में विचारोप्रांत 5 नामों का चयन किया गया है। यह पुरस्कार प्रदान किए जाने को लेकर जल्द तिथि, स्थान और समय निर्धारित किया जाएगा।

Uttarakhand Gaurav Samman Award 2022 : इन्हें मिलेगा सम्मान

उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार – 2022 की घोषणा। अजीत डोभाल, प्रसून जोशी, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत, स्वर्गीय गिरीश चंद्र तिवारी और स्वर्गीय वीरेंद्र डंगवाल को सम्मान।#bharatjan #भारतजन #uttarakhandGauravSammanAward2022 pic.twitter.com/m2OccjVVIh

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) November 6, 2022

अजीत कुमार डोभाल – भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)।
प्रसून जोशी – कवि, लेखक, गीतकार एवं भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष।
स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत – भूतपूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)।
स्वर्गीय गिरीश चंद्र तिवारी (गिर्दा) – कवि, लेखक एवं गीतकार।
स्वर्गीय वीरेन डंगवाल – साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे।

About

Check Also

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला

नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की …

error: Content is protected !!