Wednesday , 17 June 2026
Breaking News

उत्तराखंड : मंदिर के पास फिर भड़की आग, एक दिन पहले दर्जनों मकान समेत कई दुकान जलकर हुई थी खाक

उत्तरकाशी के बड़कोट में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास शुक्रवार रात एक बार फिर भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बता दें गुरुवार रात भी बड़कोट के नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास भीषण आग लग गई थी. आग की चपेट में आने से सात आवासीय मकान समेत पांच दुकान जलकर राख हो गई. आग की लपटे देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे. गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई.

फास्टफूड की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडरों ने आग पकड़ ली थी. देर रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई और आग पास की ही दूसरी फास्टफूड की दुकान तक पहुंच गई. वहां रखे दो ओर सिलिंडर भी आग लगने से फट गए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड : SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 97 फीसदी मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाताओं तक गणना …

error: Content is protected !!