उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में ‘थाल सेवा’ कार्यक्रम में भाग लिया और थालसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। लिटिल मिरेकल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस पहल में उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसा, भोजन की गुणवत्ता परखी और टीम को बर्तन सहित अन्य सामग्री भेंट की। ‘थाल सेवा’ की सराहना करते हुए सीएम धामी …
Read More »Monthly Archives: February 2026
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में किया 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। …
Read More »इस्राइल-अमेरिका ने ईरान पर बड़ा संयुक्त हमला शुरू किया, तेहरान में धमाके, ईरान ने मिसाइलों से किया पलटवार
28 फरवरी 2026 को इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। इस्राइली रक्षा मंत्री ने इसे ‘पूर्व-निवारक हमला’ बताया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो संदेश में ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’ की पुष्टि की। ट्रंप ने कहा कि हमले ईरान के परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल क्षमता को नष्ट करने और ‘आतंकवादी शासन’ …
Read More »प्रस्तावित बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में तीखा विरोध
देहरादून:उत्तराखंड में प्रस्तावित नई विद्युत दरों (टैरिफ) पर शुक्रवार को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) के सुनवाई कक्ष में जनसुनवाई हुई। आयोग अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी और सदस्य विधि अनुराग शर्मा की मौजूदगी में हुई इस सुनवाई में उपभोक्ताओं, किसानों और उद्योग प्रतिनिधियों ने तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल) द्वारा दिए गए बढ़ोतरी के …
Read More »मुंबई की पुरानी डांस पार्टी : लंढौरा में सियासी सरप्राइज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के घर
हरिद्वार: मुंबई की पुरानी डांस पार्टी विवाद के बीच उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लंढौरा स्थित पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास पर पहुंचकर सबको चौंका दिया। इस मुलाकात का खुलासा खुद चैंपियन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उनकी पत्नी देवयानी के साथ …
Read More »चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत
विकासनगर : चकराता-मसूरी-त्यूणी मार्ग पर कांडा बैंड के निकट शुक्रवार रात एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान त्यूणी निवासी महेश थापा के रूप में हुई है। घटना की सूचना शनिवार सुबह तब मिली जब जंगल में …
Read More »पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 : डॉ. पूजा गौड़ के नाम एक और उपलब्धि, नवोन्मेषी कार्य के लिए सम्मानित
नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 के दौरान डॉ. पूजा गौड़ को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘नवोन्मेषी कार्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कृषि क्षेत्र में किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारी योगदान के लिए …
Read More »उत्तराखंड में ED की रेड से हड़कंप, स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
रुद्रपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय से अधिक संपत्ति, कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में रुद्रपुर के एक प्रमुख स्टील कारोबारी के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी की, जिससे स्थानीय कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से आई ईडी की दो टीमों ने आज सुबह करीब 8 बजे कार्रवाई शुरू की। टीम ने …
Read More »VIDEO :दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित नारा, यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है…!
सहारनपुर/देहरादून : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के मोहंड क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर पेंट से लिखा गया आपत्तिजनक नारा “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग (जिन्हें हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताया जा रहा है) दीवार पर यह संदेश लिखते और जय श्री राम जैसे नारे लगाते नजर …
Read More »उत्तराखंड: ग्राम प्रधान जेल में बंद, फिर भी हो गया 10 लाख से ज्यादा का घोटाला, आखिर कैसे?
रुद्रपुर/किच्छा : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में सरकारी धन के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान नाजिया बी, जो 13 दिसंबर 2025 से पौड़ी जेल में बंद हैं, उनके डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) का इस्तेमाल कर सरकारी खाते से 10 लाख 39 हजार 535 रुपये निकाल लिए गए। …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक