Sunday , 26 July 2026
Breaking News

Monthly Archives: June 2026

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, इस दिन तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, मिलेगी राहत

देहरादून : उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने प्रदेश में आगामी 29 जून (सोमवार) तक का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार, आज बुधवार (24 जून) से लेकर अगले छह दिनों तक राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। राहत की बात यह है कि इस अवधि के दौरान …

Read More »

श्रीराम मंदिर चढ़ावे में अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामलों को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग की है। राजीव भवन, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में आलोक शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर से जुड़े …

Read More »

हल्द्वानी के जूता शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

हल्द्वानी। शहर के व्यस्त मीरा मार्ग स्थित एक जूते के शोरूम में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों को नुकसान होने से बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल मतीन …

Read More »

लाइब्रेरी में गोलीबारी, दो की मौत, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कैलिफोर्निया। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया स्थित एक सार्वजनिक पुस्तकालय में सोमवार शाम हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने मामले में 18 वर्षीय संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चिको पुलिस विभाग के अनुसार यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे चिको शहर स्थित ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी …

Read More »

उत्तराखंड: आधार कार्ड दिखाया तो कहा बस में नहीं बैठ सकते! सीनियर सिटीजन को बस से उतारने की कोशिश?

देहरादून/श्रीनगर। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही निःशुल्क यात्रा सुविधा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक गोदांबरी देवी कांडपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया है कि रोडवेज कर्मियों द्वारा उन्हें और अन्य वरिष्ठ नागरिकों को बस में यात्रा करने से …

Read More »

रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव

देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था रंगायन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की …

Read More »

आईपीएल 2027 से पहले बड़ा धमाका: ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े

नई दिल्ली। आईपीएल 2027 शुरू होने से पहले ही लीग में एक बड़ा खिलाड़ी ट्रेड चर्चा का विषय बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुए हाई-प्रोफाइल ट्रेड के तहत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा …

Read More »

BIG BREAKING: देहरादून में अनियंत्रित सिटी बस का कहर, छह लोगों को कुचला!

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित सिटी बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, …

Read More »

नीलम अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट का सराहनीय संकल्प, वर्ष में चार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर होंगे आयोजित, सूर्यकांत धस्माना ने ट्रस्ट की पहल की सराहना

देहरादून। स्वर्गीय नीलम अग्रवाल की स्मृति को जनसेवा से जोड़ते हुए डॉ. सुनील अग्रवाल ने एक अनूठी पहल की है। उनकी स्मृति में गठित नीलम अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की सहायता का बीड़ा उठाया है। ट्रस्ट ने प्रत्येक वर्ष चार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है, साथ ही आर्थिक …

Read More »

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: पांच साल के ऑडिट की सिफारिश, जांच में खुल सकती हैं नई परतें

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेरफेर और धन की चोरी के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पिछले पांच वर्षों के चढ़ावे का व्यापक ऑडिट कराने की सिफारिश की …

Read More »
error: Content is protected !!