Monday , 23 November 2026
Breaking News

Yearly Archives: 2026

उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, संगठन महामंत्री अजय कुमार विदाई

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। अजय कुमार लंबे समय से उत्तराखंड भाजपा में संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक गतिविधियों …

Read More »

उत्तरकाशी: धराली बाजार के पास सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

उत्तरकाशी के कोतवाली हर्षिल क्षेत्र में सोमवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली बाजार के पास धराली नाले के समीप एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दिल्ली निवासी एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना 1 जून 2026 को सुबह लगभग 09:15 बजे हुई, जबकि सूचना पुलिस को 09:20 बजे …

Read More »

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी, 1 महिला की मौत, 31 घायल, डंपर ढाबे में घुसा

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में Shantikunj के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने पूरी घटना की भयावहता उजागर कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक यात्री बस पलट गई, जिसमें राजस्थान के नागौर जिले की एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए। टक्कर …

Read More »

उत्तराखंड : गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्री को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल, हमलावर फरार

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार देर रात एक कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद हो गया। ग्रेटर नोएडा निवासी एक कांवड़ यात्री अजय को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश स्थित एम्स …

Read More »

उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, भाजपा सरकार में तालमेल की कमी: कुमारी शैलजा

देहरादून : कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी Kumari Selja शनिवार को देहरादून पहुंचीं। उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद रहे। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal तथा पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। …

Read More »

उत्तराखंड के रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है कि अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) रमेश चंद्र गैरोला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित एसपीजी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। रमेश चंद्र गैरोला को …

Read More »

साकेत इमारत हादसा: एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के सैदुलअजाइब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुई पांच मंजिला इमारत ढहने की दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के संबंध में नगर निगम (एमसीडी) के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हादसे में …

Read More »

अभिषेक के बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला, सिर में चोट, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

हुगली (पश्चिम बंगाल), 31 मई 2026। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर रविवार को कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना हुगली जिले के चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर हुई, जहां टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में …

Read More »

ITBP को मिले 133 नए युवा अधिकारी, मसूरी में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित

मसूरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) को रविवार 133 नए युवा अधिकारी मिले। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के साथ 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) तथा एक महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक) आधिकारिक रूप से बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए। कठोर एवं चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नवदीक्षित अधिकारियों ने राष्ट्र …

Read More »

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बात

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना के बाद विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने …

Read More »
error: Content is protected !!