Friday , 28 August 2026
Breaking News

देहरादून

चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा

देहरादून: आज गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार यह नौ दिवसीय उत्सव माता भगवती की आराधना, संकल्प, साधना और सिद्धि का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु उपवास, पूजा-पाठ और ध्यान के माध्यम से तन-मन को शुद्ध और निरोग रखने का प्रयास करते हैं। …

Read More »

उत्तराखंड: 31 मार्च तक होंगे पुलिसकर्मियों के तबादले, IG ने दिए निर्देश, होम डिस्ट्रिक्ट वालों को मिलेंगे तीन विकल्प

देहरादून :गढ़वाल परिक्षेत्र में तैनात अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानान्तरण नीति के तहत सभी तबादले 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। आईजी गढ़वाल …

Read More »

चारधाम धामों में मोबाइल और रील पर लगेगी रोक, बीकेटीसी ने तेज की यात्रा तैयारियां

देहरादून,। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर Badrinath Kedarnath Temple Committee (बीकेटीसी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति ने धामों की मर्यादा बनाए रखने के लिए मंदिर परिसरों के आसपास निर्धारित दूरी तक मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और रील, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने देहरादून के …

Read More »

हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Hemvati Nandan Bahuguna की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Suryakant Dhasmana ने बहुगुणा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान Bharat Ratna देने की मांग उठाई। देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में धस्माना ने कहा कि हेमवती …

Read More »

उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की किल्लत, पहले रोजाना मिलते थे 350, अब 8 दिन में मिले 190 सिलेंडर

देहरादून: वैश्विक एलपीजी संकट का असर अब उत्तराखंड में भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं। राजधानी देहरादून से लेकर उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ तक कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से …

Read More »

उत्तराखंड : हरक सिंह रावत के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में सैकड़ों करोड़ का घोटाला?

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने इसे सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला बताते हुए कहा कि कोष की बंदरबांट हो रही है और राजनीतिक लाभ के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हरक …

Read More »

उत्तराखंड : कमर्शियल LPG संकट, सरकार ने जारी की SOP, रोजाना मिलेंगे इतने सिलिंडर

देहरादून: उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कमी से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होने की आशंका के बीच राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप ने कमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इस एसओपी के तहत प्रदेश में प्रतिदिन कुल 2650 व्यावसायिक …

Read More »

चार धाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) को सुरक्षित और स्वास्थ्य-सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रत्येक तीर्थयात्री के स्वास्थ्य की ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी …

Read More »

देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी

देहरादून: वैश्विक परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध संग्रहण और अनियमित वितरण को पूरी तरह रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, गैस गोदामों में …

Read More »

डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा

पंतनगर (उत्तराखंड): गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने डॉ. पूजा गौड़ को उनके कृषि क्षेत्र में नवोन्मेषी कार्यों के लिए ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान विशेष रूप से चकराता क्षेत्र के किसानों और महिलाओं को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा नए कृषि-व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया …

Read More »
error: Content is protected !!