देहरादून। उत्तराखंड की युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के स्थान पर टीम में मौका मिला है। श्रेयंका नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान दाहिने टखने में चोट लगने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। आईसीसी …
Read More »Monthly Archives: June 2026
उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत शिक्षक शिक्षा में प्रस्तावित बड़े बदलावों को देखते हुए एससीईआरटी के अध्यक्ष विनय थपलियाल ने राज्य में SCERT और DIET के पुनर्गठन की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अपर सचिव वित्त को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ-टीई) जारी होने तक कोई स्थायी …
Read More »उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
हरिद्वार। जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी …
Read More »उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पुलिस …
Read More »राम मंदिर दान घोटाला: अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच के घेरे में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी
अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और दान में मिले जेवरातों में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। मामले के सामने आने के लगभग दो सप्ताह बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व पुलिस अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि चोरी और गबन के प्राथमिक …
Read More »उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक की शुरुआत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री …
Read More »उत्तराखंड : नीट अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
देहरादून। 21 जून को आयोजित होने जा रही नीट (NEET) पुनर्परीक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य …
Read More »उत्तराखंड : खुर्पाताल रोड पर टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 21 घायल सुरक्षित निकाले गए, दो महिलाओं की मौत
कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में खुर्पाताल रोड पर बुधवार रात एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 से 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार कई यात्री घायल हो गए, जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 17 जून की रात करीब 8:08 बजे डायल-112 के माध्यम से …
Read More »उत्तराखंड : सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में संलिप्त युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान-मलेशिया कनेक्शन की जांच में जुटी STF
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सलाउद्दीन निवासी गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर …
Read More »रेत खनन विवाद में खूनी संघर्ष: भाजपा नेता समेत तीन लोगों की जिंदा जलाया, चार आरोपी गिरफ्तार
कोरिया/सोनहत। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत उत्खनन को लेकर चल रहे विवाद ने मंगलवार रात भयावह रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष और आगजनी की घटना में भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक